फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध

विज्ञापन
फोटो नंबर-18गौड़ ब्राह्मण सभा की बैठक में भाग लेते सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। गौड़ ब्राह्मण सभा की जिलास्तरीय बैठक रविवार को हुई। बैठक में गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए कथित वीडियो और पोस्टों पर चर्चा करते हुए उनके बयानों का विरोध किया गया तथा कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और सतनाली क्षेत्र से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र राव द्वारा न्यायपालिका तथा कई सार्वजनिक व्यक्तित्वों के संबंध में की गई टिप्पणियां अनुचित और आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि इन बयानों से प्रतिष्ठित व्यक्तियों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
सभा के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्रीराव वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के संबंध में की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। साथ ही कुछ बयानों को शिक्षक वर्ग की गरिमा के प्रतिकूल बताया गया।
विज्ञापन

सभा ने मांग की कि सुरेंद्र राव सार्वजनिक रूप से अपने बयानों पर माफी मांगें। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ आगे की रणनीति तय करने के लिए शीघ्र ही एक और बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में गोविंद भारद्वाज, अर्जुन लाल शर्मा, विजय गोस्वामी, धर्मेंद्र वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें