फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता ने भावुक किए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मास्टर कॉलोनी स्थित किशोरी कुंज में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा व्यास अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि सच्ची मित्रता कभी स्वार्थ नहीं देखती और हर परिस्थिति में साथ निभाती है। श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता प्रेम, त्याग और समानता का संदेश देती है।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में श्रीकृष्ण, सुदामा और रुक्मणी की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। कथा के मुख्य यजमान मामन चौधरी और आशा गर्ग परिवार सहित उपस्थित रहे। इसके अलावा सुरेश चौधरी, रतन राठी, नरेश नांगलिया, सुरेंद्र चौधरी, प्रेम चौधरी और रमेश शर्मा भी परिवार सहित शामिल हुए।
विज्ञापन

अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज ने कहा कि किसी भी पूजा, कथा या अनुष्ठान की पूर्णता हवन से मानी जाती है। हवन से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंत्रों के साथ दी गई आहुतियां देवी-देवताओं तक पहुंचती हैं और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें