फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी संकट बढ़ा तो छतों पर बढ़ीं टंकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में जल आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण लोग अपने घरों में अतिरिक्त पानी की टंकियां लगवाने लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई मकानों की छतें अब अलग-अलग क्षमता वाली टंकियों से भरती नजर आ रही हैं। लोग पानी का स्टॉक जमा करने के लिए टंकियां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार वेदप्रकाश निंबी वाले ने बताया कि शहर में करीब 50 दुकानों पर पानी की टंकियां बिक रही हैं। केवल एक सप्ताह में लगभग 250 टंकियों की बिक्री हो चुकी है। गर्मी बढ़ने के साथ मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि 500 लीटर की टंकी 2100 से 2500 रुपये, 1000 लीटर की टंकी 3500 से 8000 रुपये और 2000 लीटर की टंकी 9000 से 10 हजार रुपये तक बिक रही है।
महेश, सुरेश, नरेन और रूपेश ने बताया कि पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरी में अतिरिक्त टंकियां खरीदकर पानी जमा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में टंकियों के दाम करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं, लेकिन पानी की जरूरत के कारण लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार टंकियों की सप्लाई दिल्ली, राजस्थान और भिवाड़ी से हो रही है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों पानी की टंकियों का कारोबार लगभग दोगुना हो गया है। रोज बड़ी संख्या में लोग टंकियों की जानकारी लेने और खरीदने दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें