फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सहेली का चचेरा भाई छोड़ने जा रहा था घर, ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत

विज्ञापन
फोटो 5 नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान खड़े लोग।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नेशनल हाईवे 148-बी पर रविवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। युवक युवती की सहेली का चचेरा भाई था। युवती अपनी सहेली के पास उनके गांव शाहपुर अव्वल आई थी जिसे वापस घर छोड़ने जाते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

शाहपुर अव्वल निवासी करण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर को उसकी बेटी सुधा से मिलने उसकी सहेली नसीबपुर निवासी निकिता (24) आई थी। रविवार शाम को वह अपनी बेटी सुधा और उसकी सहेली निकिता को लेकर नेशनल हाईवे 148-बी सड़क से नारनौल की ओर जा रहा था।
इस दौरान उसके भाई का लड़का सुधीर (27) भी इसी रास्ते से जा रहा था। उसने सुधीर को आवाज देकर रोका और कहा कि निकिता को नसीबपुर उसके घर पर छोड़ दे। वह और सुधा नारनौल किसी काम से जा रहे हैं। इसके बाद सुधीर उनके आगे आगे चल रहा था।
विज्ञापन

वह थोड़ी दूर चले ही थे कि पीछे से एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे निकिता व सुधीर सड़क पर गिर गए। वहीं, ट्रक चालक मौके से भाग गया। इसके बाद सुधीर व निकिता को देखा तो दोनों की गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें