फोटो संख्या:62- सतनाली में भगवान परशुराम मंदिर काशिलान्यास करते विधायक कंवर सिंह यादव--स्रात-
- फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
सतनाली। भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भगवान परशुराम मंदिर का शनिवार को शिलान्यास किया गया।
प्रधान शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि भवन निर्माण का काम शनिवार से ही शुरू कर दिया गया है। दस लाख रुपये में बनने वाले मंदिर में पूजा स्थल, भगवान परशुराम की नौ फिट ऊंचाई की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सवा पांच फिट ऊंचाई की श्रीबालाजी की मूर्ति लगेगी। सोसाइटी की ओर से आमजन के सहयोग से एक वर्ष के समय में इस भवन का निर्माण पूरा कर इसे भव्य आकार दिया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भगवान परशुराम को साहस, विद्वता एवं वीरता का प्रतीक माना जाता है। भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा वचनाई नाथ जिला पार्षद, शिव कुमार शास्त्री, श्याम प्रकाश शर्मा, रतन लाल मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुधीर दीवान, मनोज गौतम, इंद्रपाल यादव मौजूद रहे।