फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए योग से बेहतर कोई उपाय नहीं : सरोज गर्ग

Sat, 07 Jun 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11अटेली में आयोजित ​शिविर में योग अभ्यास करते लोग। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
मंडी अटेली । श्रीराम सेवा ट्रस्ट गुजरवास के तत्वावधान में योग प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन पतंजलि योगपीठ की जिला प्रभारी सरोज गर्ग योग अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

सरोज ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग से बेहतर कोई उपाय नहीं है। यह सहज, सरल, सुलभ व संपूर्ण व्यायाम है। आज की जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए इसे दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बनाना ही होगा।
आज उचित खान-पान, रहन सहन के अभाव व भागदौड भरी जिंदगी में मनुष्य तनावग्रस्त है। इस कारण मोटापा,अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एलर्जी,कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां बढ़ रही हैं। इन सबसे बचने का योग ही सरल व सस्ता उपाय है।
विज्ञापन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट के प्रधान ओपी चौहान ने बताया कि शिविर में 51 बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने पंजीकरण करवाया है। प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास के बाद फलाहार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी योग साधकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की यात्रा भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें