फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराज शूर सैनी की प्रतिमा लगाने के लिए आज होगा भूमि पूजन

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- महाराजा शूर सैनी चौक पर सफाई करते सैनी सभा के पदा​धिकारी --स्रोत- समाज
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के महाराजा शूर सैनी चौक (कैंची टी प्वाइंट) पर रविवार को महाराज शूर सैनी की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। सैनी सभा के प्रधान सुरेश सैनी के नेतृत्व में शनिवार को महाराजा शूर सैनी चौक पर उनकी कार्यकारिणी सदस्यों व अन्य लोगों ने प्रतिमा लगाने के स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई की।
विज्ञापन

उप प्रधान माधव प्रसाद सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्रगढ़- भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षत सैनीसभा महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेश सैनी करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि नगरपालिका महेंद्रगढ़ के चेयरमैन रमेश सैनी, नारनौल नगर पालिका की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नारनौल सैनी सभा के प्रधान बिशन सिंह सैनी, नांगल चौधरी नगरपालिका के चेयरपर्सन प्रिया सैनी और सभा प्रधान बलबीर सैनी होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज के गौरव और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्वच्छता अभियान सभा के उप प्रधान माधव प्रसाद सैनी, सचिव होशियार सैनी, कोषाध्यक्ष दुष्यंत सैनी, मास्टर दिनेश सैनी, सब्जी मंडी प्रधान सूरत सैनी, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कृष्ण सैनी, रामनिवास सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, संजय कुमार, विनोद कुमार, राधेश्याम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें