फोटो संख्या:70- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों की ओर से बरामदों में रखा सामान--संवाद
महेंद्रगढ़। प्रशासन व नगर पालिका की सख्ती के बाद मुख्य बाजारों से अतिक्रमण पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद शॉपिंग कांप्लेक्स के आधे दुकानदारों ने बरामदों को खाली नहीं किया है। जिम्मेदारों का दावा है कि सोमवार को बरामदे खाली नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शनिवार शाम पांच बजे उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने शॉपिंग कांप्लेक्स का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों एवं दुकानदारों से सख्त चेतावनी देते हुए बरामदों को खाली करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पिछले एक पखवाड़े से लगातार हिदायतें दी जा रही हैं। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि शहर में स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन एवं नगरपालिका की ओर से सोमवार से सख्ती शुरू की जाएगी।
-
आज अंतिम दिन, कल से होगी सख्ती
अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की सख्ती के बाद शॉपिंग कांप्लेक्स के आधे दुकानदारों ने तो अतिक्रमण हटा लिया है लेकिन कुछ दुकानों व शोरूमों के सामने वही हालात हैं। अभियान के दौरान व्यापारियों ने पार्किंग की सुविधा की मांग उठाई थी जिसपर संज्ञान लेते हुए उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने नपा को आदेश दिए थे कि जल्द से जल्द पार्किंग की सुविधा शुरू की जाए।
-
- वर्जन:
दुकानदारों एवं व्यापारियों को नोटिस के माध्यम से भी शॉपिंग कांप्लेक्स से अतिक्रमण हटाने के लिए हिदायत भी दी जा चुकी है। सोमवार को उपमंडल अधिकारी स्वयं मौका मुआयना कर इसकी समीक्षा करेंगी। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़
- वर्जन:
अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों को 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। सभी दुकानदार अपने अधिकृत क्षेत्र में ही अपना सामान रखें जिससे आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़ें।आमजन व दुकानदारों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण सहित अनेक विषयों पर चर्चा की गई है।-कनिका गोयल, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:70- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों की ओर से बरामदों में रखा सामान--संवाद