फोटो 19खाद्य विभाग अधिकारी द्वारा लिए गए मिठाई के रखे सैंपल।स्रोत विभाग
- फोटो : shopian news
नारनौल। दिवाली नजदीक आते ही खाद्य विभाग ने नारनौल में सप्ताह भर में दूसरी बार बुधवार को आजाद चौक, रेवाड़ी रोड और सिंघाना रोड पर दुकानों से खाद्य पदाथोZं के नमूने लिए।
विभाग की तरफ से दो खोया, चार खोया बर्फी, एक मिल्क केक और तीन रसगुल्ला नमूने लिए हैं। इससे छह दिन पहले भी विभाग ने 19 सैंपल लिए थे। वहीं विभाग ने सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
दीपावली पर्व नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए थे। इसकी विभाग के पास भी लगातार शिकायत पहुंच रही थी। खाद्य विभाग अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि नारनौल में बुधवार को 10 नमूने लिए गए हैं। सैंपल फेल आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से कहा कि यदि मिलावटी सामान के बारे में उन्हें पता चले तो विभाग को सूचित करें।