फोटो नंबर- 07पौधरोपण अभियान के संबंध में बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
नारनौल। मानसून को देखते हुए जिले में बड़े स्तर पर महा-पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मानसून की पहली बारिश के साथ ही जिलेभर में पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा।
नीलम कुमारी ने कहा कि इस बार केवल पौधे लगाने पर नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा, सिंचाई और नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पौधे वृक्ष बन सकें।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के माध्यम से पौधरोपण करवाएगा। पंचायत विभाग गांवों की शामलात भूमि, रास्तों और खाली पड़ी जमीन पर ग्रामीणों के सहयोग से अभियान चलाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। वहीं, वन विभाग पौधों की उपलब्धता और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।