फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून की पहली बारिश फसल के लिए लाभदायक

Fri, 03 Jul 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10 अटेली में बरसात के बाद बने जलभराव के हालात।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली/सिहमा। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यह बारिश फसल के लिए लाभदायक साबित हुई है। वहीं नए बस स्टैंड से लेकर पुराने बस स्टैंड, रेलवे अंडर पास, ताजपुर रोड, पशु अस्पताल के पास जलभराव होने से वाहन चालकों और पैदल जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, सिहमा ब्लॉक के सागरपुर, दुलोठ जाट, अटाली, सिहमा, खामपुरा जलभराव होने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था। किसान सुरेश कुमार, रामनारायण, बलवीर सिंह, दयाराम, सुबेसिंह, प्रहलाद सिंह, नरेंद्र कुमार व अजीत सिंह ने बताया कि इस बारिश से फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें