फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नंदगांव भिवानी व ढासा बॉर्डर के बीच होगा बीजेआरडी कप का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
फोटो संख्या:84- बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता ​खिलाड़ी को  सम्मानित  करते कमेटी के सदस्य--स्रोत-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा जयराम दास क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें दिन रविवार को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। सोमवार को ढासा बॉर्डर व नंदगांव भिवानी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को मुख्य अतिथि आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह व वशिष्ठ अतिथि मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष भागीरथ रहे।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम प्रबंधक संदीप फौजी ने बताया कि सेमीफाइनल का पहला मुकाबला ढिल्लू कोसली व ढासा बॉर्डर के मध्य खेला गया। ढासा बॉर्डर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
ढिल्लू कोसली की टीम निर्धारित ओवर में 15 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ढासा बॉर्डर ने 12.5 ओवर में चार विकेट खोकर छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला नंदगांव भिवानी व सचिन आदलपुर के बीच खेला गया। नंदगांव भिवानी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन आदलपुर की टीम ने 15 ओवर में 113 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए नंदगांव भिवानी ने 8.4 में मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले में वंश ने 34 बॉल पर 96 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें