फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान संगठन ने रोहतक महापंचायत की तैयारी बैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने 26 अक्तूबर को रोहतक में प्रस्तावित महापंचायत की तैयारी बैठक की। यह बैठक निजामपुर क्षेत्र के गांव बशीरपुर में आयोजित हुई।
विज्ञापन

संगठन की ओर से रोहतक के नांदल भवन, बोहर में प्रदेश स्तरीय महापंचायत होगी। इसमें किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाएं शामिल होंगी। बैठक में ग्रामीणों को पर्चे बांटकर महापंचायत में पहुंचने का न्योता दिया गया। संगठन के जिला सचिव व्रतपाल सिंह और छाजूराम रावत ने महापंचायत के उद्देश्य बताए। इसमें एमएसपी पर सरकारी खरीद का कानून, किसानों के कर्ज माफ करने जैसे मुद्दे उठेंगे।
कृषि बाजार से निजी कंपनियों को बाहर करने और फसल खराबे पर मुआवजा भी मांगा जाएगा। सिंचाई, बिजली, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और शिक्षा के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। बैठक में अनेक ग्रामीण मौजूद रहे और रामस्वरूप नंबरदार ने जनसंपर्क अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें