नांगल चौधरी। क्षेत्र में एक लड़की रात के समय घर से लापता हो गई। इस दौरान वह घर से नकदी व सोने चांदी के आभूषण भी साथ लेकर चली गई। पुलिस शिकायत में नांगल चौधरी के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। जो रात को घर पर सो रही थी।
सुबह उठ कर देखा तो नही मिली। इसके अलावा घर से लगभग 70 हजार व सोने की चेन, कानों की झुमकियां, चांदी की पाजेब साथ ले गई। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।