फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शादी में गया था परिवार, ताला तोड़कर 1.65 लाख की नकदी व आभूषण चोरी

Fri, 19 Jul 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाथेडा में बंद मकान से अज्ञात चोरों ने 1.65 लाख रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पाथेड़ा निवासी बचन सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को वह परिवार सहित ग्वालियर एक शादी समारोह में गया था। शादी के उपरांत जब वह 16 जुलाई को वापस अपने घर आया तो टूटे ताले व बिखरे पड़े सामान को देखकर उसे चोरी का पता चला। इसके बाद घर में जांच की सोने-चांदी के आभूषण सहित 1.65 लाख रुपये के नकदी गायब मिली। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें