फोटो 09 बैठक कर रणनीति बनाते पुनीत बुलान। पार्टी
नारनौल। भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अटेली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अटेली विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर गंभीर एवं चर्चा की।
मुलाकात के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय व प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी समय की राजनीतिक रणनीति को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
पुनीत बुलान ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अब पुरानी कार्यप्रणाली में बदलाव आवश्यक है। केवल पद पर बने रहना पर्याप्त नहीं है, हर पदाधिकारी को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर परिणाम देने होंगे।
उन्होंने कहा जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करेगा, वही आगे बढ़ेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या निष्क्रियता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में सभी साथियों से संगठन हित में एकजुट होकर पूरी ऊर्जा, प्रतिबद्धता और अनुशासन के साथ कार्य करने की अपील की है। इस दौरान राज प्रकाश भी शामिल रहे।