फोटो नंबर-20जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए तथा बीपीएल योजनाओं के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को हाजिरी के आधार पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति की तृतीय तिमाही से संबंधित डाटा अपडेट करने को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी बिश्वेश्वर कौशिक ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को वन स्कूल ऐप पोर्टल पर छात्रवृत्ति से संबंधित उपस्थिति डाटा 22 जनवरी तक अपडेट निर्देश दिए ताकि समय पर पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि वितरित की जा सके।
उन्होंने ब्लॉक स्तर पर निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी विद्यालय मुखियाओं को स्पष्ट आदेश जारी करें। विद्यालय प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए और बीपीएल श्रेणी के सभी पात्र विद्यार्थियों का हाजिरी आधारित डाटा तय समय सीमा के भीतर वन स्कूल ऐप पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि में डाटा अपडेट नहीं किया जाता है तो इसके लिए संबंधित विद्यालय का मुखिया स्वयं जिम्मेदार होगा। यदि डाटा अपडेट करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो उसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों या तकनीकी सहायता केंद्र को दी जाए ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।