फोटो नंबर-10जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय।
- फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
नारनाैल। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण लिंक पर सौ प्रतिशत रजिस्ट्रेशन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक ऑनलाइन भाग ले सकते हैं।
अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि अब तक इस प्रतियोगिता में अपेक्षाकृत कम रजिस्ट्रेशन होते आए हैं जबकि यह कार्यक्रम छात्रों में परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को कम करने, उनकी मानसिक तैयारी बढ़ाने व सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक है।
विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि यह पहल विद्यार्थियों को परीक्षा से भय मुक्त कर आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी करने में सहयोग करती है। इसके बावजूद इसमें कम भागीदारी निराशाजनक रहती है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विद्यालय प्राचार्यों, शिक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं, विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जोड़ें व अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।
विभाग ने यह भी कहा है कि जिन विद्यालयों में पंजीकरण कम होंगे, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
वर्जन:
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परीक्षा पे चर्चा को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ वीसी भी हुई है। इसमें छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों की सौ प्रतिशत भागीदारी के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल