फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अपहरण व लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो: 29रेवाड़ी। अपहरण व लूट मामले में आरोपी हिमांशु। स्रोत: पीआरओ - फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
बावल(रेवाड़ी)। कसौला थाना पुलिस ने गांव मुरादपुरी निवासी व्यक्ति के अपहरण एवं लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 7 मई की रात की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी गांव कोजिंदा, जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गांव मुरादपुरी निवासी हरीश कुमार ने थाना कसौला में दी गई शिकायत में बताया था कि वह 7 मई की रात होटल पर खाना खाने के बाद घर लौट रहा था। घर के पास स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी करने के बाद जब वह पैदल घर की ओर चला तो उसे लगा कि गाड़ी का लॉक खुला रह गया है।
जब वह गाड़ी चेक करने के लिए वापस पहुंचा तो वहां पहले से तीन-चार युवक खड़े थे। आरोपियों ने उसे जबरन उसकी ही गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की।
आरोपियों ने हरीश कुमार का मोबाइल फोन छीनकर यूपीआई पिन नंबर पूछकर बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा उसकी जेब से 13 हजार रुपये नकद भी निकाल लिए। इसके बाद आरोपी उसे शाहजहांपुर के पास एक सुनसान स्थान पर छोड़कर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी, एटीएम कार्ड और गाड़ी में रखे अन्य कागजात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर थाना कसौला में लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में पहले राजस्थान के जिला कोटपुतली-बहरोड़ के गांव गंडाला निवासी कर्मवीर उर्फ मोनू और जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के मोहल्ला मालीटीबा हाल आबाद मोहल्ला रामनगर निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी हिमांशु निवासी गांव कोजिंदा, जिला महेंद्रगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें