फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज से नौ दिन तक और तपेगी धरती

Sat, 25 May 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में बीते सप्ताह से गर्मी का कहर लगातार जारी है और आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलती भी नहीं दिखाई दे रही है। शनिवार से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इस लिए नौ दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी।
विज्ञापन

आचार्य क्रांती निर्मल ने बताया कि इस साल नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। इन दिनों में पृथ्वी की परिक्रमण गति के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी कम हो जाती है। इससे सूर्य देव की तपिश और ज्यादा उग्र रूप धारण कर लेती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होती है। नौतपा के दौरान अगर बारिश न आए तो अच्छी मानसून के शुभ संकेत होते हैं। अगर नौतपा के दौरान बारिश आ जाए तो नौतपा खंडित हो जाता है और मानसून के लिए अशुभ संकेत माना जाता है।

रात्रि तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पास किया दर्ज
नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश: 43.0 डिग्री सेल्सियस और 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 31.0 डिग्री सेल्सियस और 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस और दिन के सामान्य तापमान के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और प्रचंड हीट वेव लू का दौर जारी है। आने वाले एक सप्ताह इस भीषण आग उगलने वाली गर्मी और ज्यादा उग्र रूप धारण करने वाली है। अभी लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

डॉ चंद्र मोहन, मौसम विशेषज्ञ
गर्मी से ऐसे करें बचाव

-शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। इसलिए दिनभर में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी हर हाल में पीएं।
-छाछ, दही, लस्सी, नारियल पानी, नींबू की शिकंजी ज्यादा से ज्यादा डाइट में शामिल कंरे। फलों का भी सेवन करें।
-तेज धूप में घर से बाहर निकलने में परहेज करें। घर से निकलना पड़े तो पानी पीकर ही निकलें और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें।
-शरीर को पूरी तरह से कवर रखें, अपने सिर को खासतौर पर अच्छी तरह से ढक कर रखें।
-धूप से आने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल न पीएं। तेज मसालेदार और तेल युक्त चीजों को खाने से परहेज करें।
-खाना उतना ही बनाएं, जितना घर में खाया जाए। इस बीच बासा भोजन बिल्कुल न करें और एकदम हल्का और सुपाच्य भोजन खाएं।
-किसी भी तरह की परेशानी होने पर लापरवाही न करें विशेषज्ञ से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें