फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की वॉलीबॉल टीम हरियाणा ओलपिंक खेलों में लेगी भाग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 25गांव धानौता में संचालित खेल नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत-कोच
विज्ञापन
नारनौल। जिले की वॉलीबॉल टीम प्रदेश की टॉप 8 वॉलीबॉल टीम में शामिल है। जिस कारण जिले की वॉलीबॉल टीम हरियाणा ओलंपिक खेलों में भाग लेगी। टीम के चयन के लिए जिलास्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। अभी ट्रायल के लिए समय व स्थान निश्चित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले की वॉलीबॉल टीम ने पिछले माह आयोजित खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन किया था और क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। गांव धानौता में संचालित खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वॉलीबॉल खिलाड़ियों में जिला स्तरीय ट्रायल व हरियाणा ओलपिंक खेलों के लिए उत्साह बना हुआ है।

मैनें खेल महाकुंभ में भाग लिया था जिसमें टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन पदक नहीं जीत पाए थे। मैं हरियाणा ओलपिंक खेलों में भाग लेकर टीम की जीत में योगदान देना चाहता हूं। -नीरज, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन


जिलास्तरीय ट्रायल के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहा हूं। मैं वॉलीबॉल खेल में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। -सुमित, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें