फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डायट टीम ने संभाली परीक्षा परिणाम सुधारने की कमान

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- गांव खुडाना के राजकीय विद्यालय में प्री बोर्ड को लेकर मुल्याकन करते प्रवक्ता  अ - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला में राजकीय स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए भी टिप्स दिए जा रहे हैं। अब 25 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए डायट प्रवक्ताओं के माध्यम से मूल्यांकन करवाया जा रहा है। इसमें सभी खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी कक्षाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सुधार के उद्देश्य से वीरवार को अंग्रेजी के व्याख्याता धर्मेंद्र पिलानिया और जीव विज्ञान के व्याख्याता अजय यादव ने गांव खुडाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों से बातचीत की। साथ ही विद्यार्थियों का प्रीबोर्ड परिणाम जाना।
विज्ञापन

उन्हाेंने विज्ञान और अंग्रेजी विषयों से संबंधित छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया। प्री-बोर्ड और कक्षा परीक्षा के परिणामों का अवलोकन करने के बाद बोर्ड परीक्षा के छात्रों को उनके अंकों के अनुसार व्यक्तिगत रूप से सुझाव दिए गए।
वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के लिए जरूरी टिप्स दिए गए। इसमें सभी विद्यार्थियों को तैयारी के लिए उचित उपाय बताए गए। इसके अलावा कमजोर विद्यार्थियों को पास मार्क के लिए भी विशेष टिप्स दिए गए।
हर कक्षा में प्रवक्ता छात्रों को प्रेरणादायक भाषण देकर परीक्षाओं की तैयारी के लिए आपसी दिया गया। स्टाफ सदस्यों को भी बेहतर परिणाम के लिए सलाह दी गई।
-
वर्जन:
विद्यार्थियों के मूल्यांकन और बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए डायट की टीमों को स्कूलों को भेजा रहा है। इसका निरीक्षण सभी बीईओ कर रहे हैं और स्कूलों में परिणाम जांचकर शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए गए हैं।-विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें