महेंद्रगढ़। श्री श्याम मंडल की ओर से शनिवार को श्याम ध्वजा व शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल 51 श्रद्धालु मोहल्ला कटला से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए खाटू श्याम के लिए रवाना हुए।
श्री श्याम मंडल के प्रधान मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि मंडल की ओर से 40वीं श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने श्री श्याम ध्वजा व शोभा यात्रा मोहल्ला कटला से शुरू होकर, 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, भगवान परशुराम मार्ग होते हुए श्री श्याम खाटू धाम के लिए रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि ध्वजा यात्रा का विभिन्न चौक-चौराहों पर फूलों बरसाकर स्वागत किया गया। 25 फरवरी को श्रद्धालु श्रद्धालु बाबा श्याम खाटू धाम पर बाबा के दर्शन करेंगे। इस मौके पर विजय कुमार, सुभाष ठेकेदार, पवन तायल, पंकज, अमित सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।