शहर की बदतर हो चुकी हालत को सुधारने का जिम्मा उठाने वाली महापंचायत ने तीसरी बार में दो मुद्दों पर सहमति करा दी। प्रस्ताव पारित किया गया कि शहर की जर्जर सड़कों, सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित जिन विकास कार्यों पर महापंचायत मुहर लगाएगी उन सभी कार्यों को पार्षद चेयरपर्सन सहमति देंगे। शहर में विकास कार्य के लिए महापंचायत ने डीसी को मिलकर अधिकारियों के पद भरने का अनुरोध किया। विकास कार्य कराए जाने की रूपरेखा को लेकर महापंचायत में कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका।
यादव धर्मशाला में सोमवार को तीसरी बार महापंचायत आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेम राज यादव ने की। महापंचायत में नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग के पति सुरेंद्र बंटी सहित 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि नगर पालिका के काम को सुचा रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति होना जरूरी है। महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रेमराज यादव ने बताया कि चेयरपर्सन रीना गर्ग बीमार होने के चलते नहीं आ सकी। उनके पति सुरेंद्र बंटी ने महापंचायत में उनका पक्ष रखा। सभी वक्ताओं ने चेयरपर्सन के पति तथा पार्षदों से आपसी मन मुुटाव भुलाकर शहर में विकास कार्य शुरू कराने के लिए आह्वान किया। करीब तीन घंटे चली महापंचायत में काफी बहस हुई। अंत में फैसला लिया गया कि नगर पालिका के काम को सुचारु रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कराई जाए। इसके लिए महापंचायत उपायुक्त से मिलेगी। शहर में विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका में संवैधानिक बैठक बुलाई जाए। महापंचायत में यादव सभा के लीगल एडवाइजर एडवोकेट धर्मवीर सिंह , बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रविंद्र यादव, पैरामिलिट्री फोर्स के प्रधान गजराज सिंह, अग्रवाल सभा के प्रधान नवीन मित्तल, सूबेदार ईश्वर सिंह, प्राचार्य लालचंद यादव, थानेदार बहादुर सिंह, सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव, महेंद्रगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान प्रदीप बालरोडिया, पंजाबी समाज से सुभाष गांधी, रिटायर्ड थानेदार छोटे लाल, चिरंजीलाल, कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा, सेवानिवृत्त बीईओ जगदेव यादव, जगदीश पायगा, सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष इंद्रलाल शर्मा, रामविलास सैनी, डॉ. किशन लाल प्रजापत, प्रो. बस्तीराम खैरवाल, मास्टर पोहप सिंह, संजय राव, सरोज चौधरी, पीयूष बुडीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। बाद में महापंचायत के सदस्यों ने डीसी जगदीश शर्मा को ज्ञापन देकर नगर पालिका में जेई, एमई, सचिव नियुक्त करने की मांग की ।
यह पार्षद रहे मौजूद : नगर पालिका उपप्रधान रमेश बोहरा, पार्षद डॉ. तरुण यादव, अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना, देवेंद्र सैनी, महेंद्र प्रजापत, कृष्ण शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुनील तायल, पार्षद प्रतिनिधि जेबी सैनी, चेयरपर्सन रीना गर्ग के पति सुरेंद्र बंटी, पार्षद कृष्णा जांगड़ा, मनीष सैनी, प्रतिनिधि छोटू सैनी मौजूद रहे।
इतनी आसान नहीं राह : नगर पालिका में विकास कार्य कराने के लिए पहले अधिकारियों की नियुुक्ति करानी होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को भरोसे में लेना होगा। जिसके बाद ही टेंडर खोले जा सकते हैं। अगर नए सिरे से टेंडर तैयार कराए तो इसमें समय लगेगा। नपा पालिका की बैठक बुलाए जाने को भी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी। विकास कार्य किस प्रारूप में कराए जाएंगे इसको लेकर सहमति नहीं बन सकी है।