गांव खेड़ी मेें अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़ी पर न बैठने देने का मामला बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। शादी की सभी रस्म पूरी होने तक पुलिस बल गांव में ही मौजूद रहा।
बता दें रविवार रात्री फैजाबाद गांव से दूल्हे की बारात तलवाना खेड़ी मेें आई थी। पुलिस ने बताया कि राजपूत बाहुल्य गांव में कुछ युवकों ने अनुुसूचित वर्ग के दूल्हे के घोड़ी पर बैठने को लेकर एतराज किया। दोनों तरफ से विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए सूचना कनीना थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों में रजामंदी हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंचने से शरारती तत्व गायब हो गए। मौके पर पहुुंचे एसएचओ ने स्थिति को संभाला। बाद में डीएसपी साधुराम भी तलवाना पहुंचे। पुलिस सोमवार सुबह 6 बजे तक फेरे और विदाई की विवाह की रस्में पूरी होने तक गांव में ही रुकी रही। गांव में अमन शांति का माहौल है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना की कोई शिकायत किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को नहीं दी गई।