फोटो संख्या:70- खेल स्टेडियम महेंद्रगढ़ का निरीक्षण करते विधायक कंवर सिंह यादव-- स्रोत- पीआरओ
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के विधायक ने सोमवार को खेल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों से सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि स्टेडियम में सुविधाओं का बड़ा अभाव है। खेल सामान व पर्याप्त कोच नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव ने खिलाड़ियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह जल्द ही खेल स्टेडियम की सुविधा को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात सुविधाओं का विस्तार कराएंगे। भाजपा सरकार खेलों को न केवल करियर के रूप में बल्कि जीवन शैली के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
जल्द ही खेल स्टेडियम में एक नया ट्रैक, खेलों का सामान व पर्याप्त कोच की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे। खिलाड़ियों को आने वाले समय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सुविधाओं के दायरे में विस्तार के भी प्रयास किए जाएंगे।