फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौद में गिरने से मासूम की मौत

Tue, 18 Nov 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर सायं एक मासूम बच्चे की पानी की हौद में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चा अपनी मां के साथ मामा के यहां आए हुए थे। मृतक के मामा देवेंद्र, अजय और सोमवीर ने बताया कि उसका भानजा केतन अपनी मम्मी के साथ नानी से मिलने आया हुआ था। कल सायं लगभग पांच बजे वह घर के बाहर खेलने निकला था। थोड़ी देर बाद जब बच्चा कहीं पर नहीं दिखाई दिया। परिजनों ने बच्चे की तलाश में सभी मोहल्ले और गलियों का छान मारा लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद बच्चे के मामा सोमवीर घर के थोड़ी ही दूरी पर बनी एक पानी की हौद में कुछ दिखा। उसने जब इस ध्यान से देखा तो उनके पैरा तले की जमीन खिसक गई। पानी की हौद में बच्चे का शव पड़ा हुआ था। उसने परिवार वालों को सूचना दी तो मोहल्लावासियों ने मिलकर उसे निकाला और उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया गया था। मृतक को उसके गांव में जाकर भूमि दोज कर दिया।

घर में चल रहा था काम, इसलिए आए थे मामा के यहां
मृतक केतन 6 वर्ष का था। वह भिवानी के सांवड़ का निवासी था। मकान के निर्माण कार्य के चलते मृतक केतन की मां सुमित्रा अपने बेटे के साथ अपने मायके आई हुई थी। गांव सांवड़ निवासी कमल सिंह के पुत्र केतन की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

मासूम एलकेजी कक्षा में पढ़ता था और वे दो भाई थे जिनमें वह छोटा था। आज उसके गांव सावंड़ में उसे मिट्टी दे दी।

मोहल्ले में दौड़ी शोक की लहर
केतन की मृत्यु का समाचार मोहल्ले में आग की तरह फैल गया जिससे शौक की लहर दौड़ गई। मोहल्लेवासी वहां एकत्रित हुए और बच्चे की मम्मी और नानी ढांढस बंधा रहे थे। इसके अलावा मोहल्लेवासी की आंखों में भी आंसु रुक नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें