फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फरियादी से डीसी बोले-खेत में आदमी खड़े कर दो और बिजली विभाग वाले आएं तो लट्ठ मारो

विज्ञापन
फोटो संख्या:73 समाधान ​शिविर में नागरिकों की समस्या सुनते डीसी मनोज कुमार। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खेत में आदमी खड़े कर दो और बिजली विभाग वाले आएं तो लट्ठ मारो...यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एक फरियादी को कही। गांव डुलाना निवासी किसान राजेश कुमार की शिकायत सुनकर डीसी बिजली निगम के अधिकारियों पर भड़क गए। साथ ही किसान को जल्द राहत देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शिविर में राजेश ने बताया कि उनके खेत में 350 फुट अंदर बिजली विभाग ने किसी दूसरे किसान के लिए ट्रांसफार्मर लगा रखा है। जब भी ट्रांसफार्मर खराब होता है तो विभाग के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य साधनों के साथ उनके खेत में पहुंच जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इससे उनकी फसल को हर साल नुकसान होता है। यह समस्या करीब 40 वर्षों से बनी हुई है लेकिन न तो उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया और न ही ट्रांसफार्मर को खेत से बाहर लगाया गया। किसान राजेश ने कहा कि वह कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को फटकारा
जब किसान राजेश ने उपायुक्त के समक्ष अपनी फरियाद रखी तो उपायुक्त ने कहा कि किसान से कहा खेत में आदमी खड़े कर दो और ये आएं तो लठ मारो। उपायुक्त पास में बैठी पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ से कहा कि इनको पुलिस मत देना ये बिजली वाले हैं। निर्देश दिए कि इस मामले का जल्द समाधान किया जाए और किसान को अनावश्यक परेशानी न हो।
-
किसान को 16 हजार के बाद 96 हजार रुपये का भेजा डिमांड नोटिस
किसान राजेश ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो विभाग ने बदले की भावना से ट्रांसफार्मर को अन्य जगह लगाने के लिए पहले भेजा गया 16 हजार रुपये का डिमांड नोटिस बढ़ाकर 96 हजार रुपये कर भेज दिया।

फोटो संख्या:73 समाधान शिविर में नागरिकों की समस्या सुनते डीसी मनोज कुमार। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें