फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की बेटियों ने मेहनत और लगन से दी कायम की मिसाल

विज्ञापन
फोटो 13 मनीषा सोलंकी
विज्ञापन
सिहमा की बेटी का ग्रामीण बैंक में चयन
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल की छात्रा और गांव सिहमा की बेटी अंकिता यादव पुत्री हवासिंह का राजस्थान के ग्रामीण बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन हो गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजवीर सिंह और सभी स्टाफ सदस्यों ने अंकिता को शुभकामनाएं दी। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में अधीक्षक पद पर कार्यरत अंकिता के मामा मनजीत सिंह ने बताया कि अंकिता के नाना विजय सिंह यादव एवं मामा विकास यादव ने बताया कि अंकिता बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। संवाद
.............................
पूजा ने नेट परीक्षा में ऑल इंडिया 97वीं रैंक की हासिल
नारनौल। फैजाबाद की बेटी पूजा यादव ने सीएसआईआर नेट परीक्षा में ऑल इंडिया 97वीं रैंक हासिल किया है। पूजा ने इस परीक्षा में 99.45 पर्सेंटाइल और 117 अंक प्राप्त कर शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने बीएससी की पढ़ाई आरपीएस कॉलेज से पूरी की। चेयरमैन छोटेलाल की पुत्री पूजा यादव ने बायोकेमिस्ट्री में नेट व जेआरएफ उत्तीर्ण किया है। पूजा का कहना है कि कड़ी मेहनत, लग्न, नियमित अभ्यास के बल पर व्यक्ति अपने उद्देश्य को हासिल कर सकता है। संवाद
विज्ञापन

.........................
मनीषा ने नेट परीक्षा में पाई सफलता
मंडी अटेली। गांव बिहाली निवासी मनीषा सोलंकी ने मेहनत और समर्पण से सीएसआईआर नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। मनीषा ने जयपुर से कोचिंग ली और इस उपलब्धि को हासिल किया। मनीषा ने अपनी स्कूली शिक्षा रेनबो हाई स्कूल, नारनौल से पूरी की और फिर एमडीयू, रोहतक से बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई पूरी कर नेट क्वालीफाई किया है। संवाद
......................
नमिता ने पाया ऑल इंडिया 83वां रैंक
महेंद्रगढ़। शहर के चौक मोहल्ला निवासी नमिता मिश्रा ने सीएसआईआर-नेट जेआरएफ दिसंबर 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.596 परसेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 83 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। नमिता मिश्रा पुत्री सुनील मिश्रा ने अपनी मेहनत, लगन व निरंतर अध्ययन के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संवाद
विज्ञापन

-

बेरी की बेटी पूजा ने बढ़ाया जिले का मान
महेंद्रगढ़। गांव बेरी की बेटी पूजा पुत्री दलीप ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) की परीक्षा में जेआरएफ में सफलता प्राप्त की है। दलीप ने बताया कि पूजा ने 28वीं रैंक हासिल कर नेट जेआरएफ दोनों के लिए पात्रता प्राप्त की। इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि लगातार मेहनत व लगन के बल पर यह सफलता संभव हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें