नारनौल। इनेलो पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य राधेश्याम शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर हरियाणा में कथित 567 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि देश को कांग्रेस या बीजेपी से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त करने की जरूरत है।
उन्होंने दावा किया कि इस मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व पर्यावरण विभाग के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की गिरफ्तारी हुई है। शर्मा ने कहा कि आमतौर पर छोटे कर्मचारियों, जैसे पटवारी और क्लर्क, पर कार्रवाई होती है, जबकि बड़े स्तर के भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों पर कम कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर हर स्तर पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
प्रदेश में 226 आईएएस अधिकारियों की संख्या पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ईमानदार अधिकारियों को छोड़ अधिकांश व्यवस्था अपेक्षित रूप से काम नहीं कर रही।