फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निगम ने 50 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन

Mon, 22 Sep 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजली निगम की ओर से बिल के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 50 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके है।
विज्ञापन

हरियाणा बिजली वितरण निगम के शहर में 17 हजार घरेलू बिजली कनेक्शन हैं। इनमें से 124 बिजली उपभोक्ता डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंच चुके हैं। बिजली निगम का 124 बिजली डिफाल्टरों पर 62 लाख रुपये बकाया है। निगम के जेई वेदप्रकाश ने बताया कि बिजली निगम की टीम ने 15 सितंबर से कनेक्शन काटना शुरू कर दिया गा है। अब तक तकरीबन 50 कनेक्शन काटे जा चुके है।
शेष डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने क सूची भी जारी की जा चुकी है। जिन उपभोक्ताओं की बिल की राशि पचास हजार रुपये से अधिक है। उनके बिजली निगम की ओर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 124 बिजली उपभाेक्ता डिफाल्टर हैं। उपभोक्ताओं पर 62 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

पांच से अधिक उपभोक्ताओं से 20 लाख रुपये की रिकवरी कर ली है। विभाग की ओर से डिफाल्टरों के मीटर उखाड़ने का अभियान चलाया है। इसके लिए विभाग चार टीमें लगाई गई है। हर टीम में दो-दो सदस्य शामिल किए गए है। 30 सितंबर के बाद जिन उपभोक्ताओं के पांच हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। उनकी सूची तैयार की जा रही है। एक अक्तूबर से उनके बिजली कनेक्शन काटना शुरू कर दिया जाएगा।
-
वर्जन
124 बिजली डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची बनाई गई है। इन उपभोक्ताओं पर निगम का 62 लाख रुपये बकाया है। 15 सितंबर से इनके बिजली कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। 50 उपभोक्ताओं के काटे जा चुके है। इनमें से कुछ उपभोक्ताओं से रुपये रिकवरी कर ली है। अब 30 सितंबर के बाद पांच हजार रुपये से अधिक उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।उपभोक्ता शीघ्र ही बिजली बिल का भुगतान कर किसी भी प्रकार की परेशानी से बच सकते हैं। -सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें