फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब मार्च से शुरू होगा पुल बाजार से महावीर मार्ग की सड़क का निर्माण

विज्ञापन
फोटो नंबर-32पुल बाजार से महावीर मार्ग तक जर्जर सड़क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मुख्य बाजार में किला रोड से महावीर मार्ग तक लंबे समय से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर टल गया है। अब यह कार्य मार्च तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इसे लेकर हाल ही में व्यापारियों की विधायक ओमप्रकाश यादव और नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नगर आयुक्त रणवीर सिंह, एक्सईएन मोनिका शर्मा तथा व्यापारियों की ओर से व्यापार मंडल के प्रधान वैद्य किशन वशिष्ठ सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने पुल बाजार से महावीर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य मार्च में शुरू कराने की मांग रखी। उल्लेखनीय है कि यह सड़क निर्माण कार्य किला रोड से महावीर मार्ग तक प्रस्तावित था।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा करीब पांच महीने पहले किला रोड से पुल बाजार तक सड़क निर्माण कार्य तो पूरा करवा दिया गया लेकिन इसके आगे का कार्य अब तक लंबित है। जब भी सड़क निर्माण को आगे बढ़ाने की तैयारी होती है, तब किसी न किसी कारण से कार्य को टाल दिया जाता है।
इससे पहले अक्तूबर में नगर परिषद ने सड़क निर्माण शुरू कराने की तैयारी की थी लेकिन उस समय व्यापारियों ने शादियों के सीजन का हवाला देते हुए दिसंबर तक कार्य रोकने का आग्रह किया था।
अब दिसंबर में सावे बंद होने के बाद जब नगर परिषद ने दोबारा तैयारी शुरू की, तो व्यापारियों ने इसे मार्च माह तक टालने की मांग रख दी। व्यापारियों का कहना है कि सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मार्ग पर कई दुकानों में गर्म कपड़ों का बड़ा स्टॉक रखा हुआ है। यदि इस समय सड़क निर्माण शुरू हुआ तो दुकानों तक ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
व्यापार मंडल के प्रधान वैद्य किशन वशिष्ठ ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सड़क निर्माण कार्य में लगभग दो महीने का समय लग जाता है। लंबे समय तक सड़क खुदी रहने से व्यापार प्रभावित होता है। फिलहाल नगर परिषद ने व्यापारियों की मांग पर सहमति जताते हुए सड़क निर्माण कार्य को मार्च तक टाल दिया है।
वर्जन:
व्यापारियों और नप अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इसमें विधायक ओमप्रकाश यादव भी मौजूद थे। व्यापारियों के कहने पर अब पुल बाजार से महावीर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य मार्च में शुरू किया जाएगा। -मोनिका शर्मा, एक्सईएन नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें