फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुरुजी...बाहर धूप में ही बैठाकर पढ़ा लो अंदर ठंड लगती है

विज्ञापन
फोटो नंबर-19स्कूल के अंदर खुले मैदान में प्रार्थना करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सराय व शिव नगर पाठशाला एक ही भवन में संचालित की जाती हैं। यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए टीम जब स्कूल पहुंची तो सुबह की प्रार्थना खुले मैदान में हो रही थी। प्रार्थना के बाद जब विद्यार्थियों को कक्षाओं में भेजा गया तो कुछ बच्चों की आवाज आई कि “गुरुजी, बाहर धूप में ही बैठाकर पढ़ा लो अंदर सर्दी लगती है।” इसके बाद कुछ कक्षाएं खुले में और कुछ कमरों के अंदर लगाई गईं।
विज्ञापन

यह भवन मूल रूप से सराय पाठशाला का है जबकि शिव नगर पाठशाला का पुराना भवन गिराए जाने के बाद अभी तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इसी कारण शिव नगर पाठशाला को अस्थायी रूप से सराय स्कूल के भवन में संचालित किया जा रहा है। ठंड में यहां जगह के अभाव में बच्चे बरामदे में बैठकर पढ़ने पर मजबूर हैं।
सराय पाठशाला में कुल 74 विद्यार्थी नामांकित हैं जबकि शिव नगर पाठशाला में 72 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। दो स्कूल एक ही परिसर में संचालित होने से कमरों की कमी बनी हुई है। इसके अलावा ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए चल रही कक्षाओं में करीब 15 से 20 बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम को देखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में विशेष रूप से सुबह खुले मैदान में प्रार्थना न कराने, कक्षाओं में ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था करने व विद्यार्थियों को सर्दी से सुरक्षित रखने के प्रावधान शामिल हैं।

खिड़कियों की हालत ठीक, रोशनदान खुले
कमरों की स्थिति देखी गई तो खिड़कियों और दरवाजों की हालत ठीक पाई गई लेकिन रोशनदानों पर हवा रोकने के लिए जालियां नहीं लगाई गई थीं जिससे ठंडी हवा सीधे अंदर आ रही थी। मिड-डे-मील को लेकर अध्यापकों से बातचीत की गई तो पता चला कि फिलहाल बच्चों को गुनगुना पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस पर अध्यापकों ने बताया कि दोपहर के समय अभी अधिक सर्दी नहीं रहती और इस संबंध में विभाग की ओर से उन्हें कोई स्पष्ट आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही सर्दी को लेकर विभाग से निर्देश मिलेंगे, उनकी तुरंत पालना की जाएगी।

दरी पर बैठने को मजबूर छात्र
सर्दी से बचाव के लिहाज से कमरों की स्थिति तो ठीक है लेकिन दो स्कूल एक साथ संचालित होने के कारण बच्चों को बैठाने में परेशानी रहती है। वहीं, कुछ कक्षा के बच्चे दरी पर भी बैठने को मजबूर है। सराय पाठशाला के पास जहां तीन कमरे उपलब्ध हैं, वहीं शिव नगर पाठशाला के पास केवल एक ही कमरा है। शेष कक्षाएं बरामदे या खुले में लगानी पड़ रही हैं। यदि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ती है तो इस व्यवस्था के चलते विद्यार्थियों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वर्जन:
सर्दी के मौसम को देखते हुए स्कूल के समय में अभी परिवर्तन कर 9:30 बजे किया गया। अगर आने वाले समय में सर्दी बढ़ती है तो इसे लेकर व्यवस्था की जाएगी। शिव नगर पाठशाला के टेंडर उच्च विभाग से होना है। टेंडर होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।-पवन भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें