फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बजट के अभाव में पांच माह से ठप है नागरिक अस्पताल के भवन का निर्माण

Wed, 23 Jul 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-58 नागरक अस्पताल का पुराना भवन---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र की करीब दस लाख की आबादी लचर स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा भुगत रही है। भवन के अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधाओं का दायरा नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

100 बेड के नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण तीन साल आठ माह से चल रहा है, लेकिन अब बजट के अभाव में पांच माह से काम बंद पड़ा है। 18 मई को महेंद्रगढ़ में हुई धन्यवाद रैली के दौरान स्वास्थ्यमंत्री आरती राव ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी बजट जारी करने की मांग उठाई थी। नवंबर 2021 में निर्माण शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था।
महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में जगह का अभाव होने के कारण लगातार सुविधाएं घट रही हैं। पुराने भवन में लैब, एक्स-रे, टीबी, हड्डी, एचआईवी, बाल विभाग, आयुर्वेद विभाग पुराने भवनों में चल रहे हैं। जिम्मेदार भी बार-बार सुविधाओं के दायरे में वृद्धि को लेकर भवन का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन

पर्याप्त भवन व संसाधनों के अभाव में अल्ट्रासाउंड, सी-आर्म, एमआरआई सहित अन्य सुविधाओं के लिए लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। सामाजिक संगठनों की ओर से बार-बार मांग उठाई जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक बजट उपलब्ध नहीं करा पाई है। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना क्षेत्र की करीब दस लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए या तो निजी अस्पतालों का सहारा है या फिर अन्य जिलों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं नारनौल नागरिक अस्पताल में दो-दो अल्ट्रासाउंड व सी-आर्म मशीन हैं जबकि यहां पुराने भवन का हवाला देते हुए जिम्मेदार भी बार-बार इन सुविधाओं को टरका रहे हैं।
10 जुलाई 2021 को 26 करोड़ रुपये का बजट की स्वीकृति मिली थी तथा नवंबर 2021 में निर्माण शुरू हुआ था। जिम्मेदारों का दावा है कि इस भवन का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 40 करोड़ रुपये के बजट की मांग भी अप्रैल में भेजी गई थी। नए भवन में आपातकालीन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड, आधुनिक लैब सहित अन्य ओटी बनाए जाने थे। इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जारी हुई नई एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस भवन में आपातकाल वार्ड व ट्रामा सेंटर, नए ऑप्रेशन थिएटर सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से 40 करोड़ रुपये का रिवाइज बजट बनाकर अप्रैल माह में भेजा गया। लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह बजट जारी नहीं किया गया।
-
- वर्जन:
भवन का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की और से भवन में आपातकाल वार्ड, ओटी सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 40 करोड़ रुपये का रिवाइज बजट बनाकर अप्रैल में स्वीकृति के लिए भेजा गया था। बजट मिलने के बाद पुन: निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें