फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को बुलडोजर से गिराया

Thu, 30 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2रेवाड़ी-नारनौल रोड पर बन रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करवाते जिला नगर योजनाकार की टीम।स
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार टीम ने वीरवार को अटेली में नए बस स्टैंड के पीछे तीन एकड़ भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस कार्रवाई में तीन डीपीसी, दो चहारदीवारी के साथ रोड नेटवर्क को ध्वस्त करा दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक नगर योजनाकार सत्येंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में पता कर लें।
निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति ले लें। जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में जानकारी ली जा सकती है। भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें