फोटो नंबर-05अपनी मांग का ज्ञापन डीएसपी को सौंपते हुडा सेक्टर के निवासी।
नारनौल। हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने वीरवार को हुडा सेक्टर में स्थित महाबीर पुलिस चौकी को स्थानांतरित नहीं करने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के नाम का ज्ञापन डीएसपी को सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान नरेश चौधरी ने कहा कि चौकी का स्थानांतरण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
उन्होंने बताया कि हुडा सेक्टर में प्रवेश करते ही डीसी कार्यालय के पीछे महावीर पुलिस चौकी बनाई गई थी, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रही और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगा। उन्होंने कहा कि चौकी की उपस्थिति से सेक्टरवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर लेते हैं।
सेक्टरवासियों ने कहा कि यदि चौकी को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया तो असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो जाएंगे और क्षेत्र में चोरी, छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ जाएंगी। लोगों ने बताया कि चौकी के कारण रात में गश्त व्यवस्था भी बेहतर बनी हुई है, जिससे दुर्घटनाओं और झगड़ों पर नियंत्रण में मदद मिलती है।