संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर हो चुकी नौ सड़कों की मरम्मत जल्द की जाएगी। मार्केटिंग बोर्ड ने 9.54 करोड़ रुपये की लागत से 19 किलोमीटर के दायरे में सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़कों की दशा सुधरने से 20 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
इनमें से अधिकतर सड़कें 15 वर्ष से जर्जर हैं जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की नौ सड़कों की दशा सुधारने के लिए 9.54 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। इसकी स्वीकृति अब मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इन सड़कों की पैमाईश का काम पूरा किया जा रहा है जो एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद बजट की स्वीकृति के लिए फाइल भेज दी जाएगी।