फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समिति के सदस्य मांगों के लेकर उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नागरिक अस्पताल में 25 फरवरी को होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों के लिए भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की जिला कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि सुभाष पार्क में एकत्रित होकर जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ प्रदेश में अन्य संगठनों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई। जिला मंत्री हरकेश ने बताया कि प्रदर्शन से पूर्व सूचना पत्र उपायुक्त नारनौल एवं पुलिस अधीक्षक नारनौल को ई मेल के माध्यम से भेज दी गई है।
बैठक की अध्यक्षता जिला के अध्यक्ष आशीष गोरा ने की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के प्रदेशमंत्री एवं विभाग प्रमुख भिवानी हवा सिंह तंवर उपस्थित रहे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मन्नी देवी, कोषाध्यक्ष भूपेश पालीवाल, एनएचएम से डॉ. पुष्पेंद्र व विनोद राव, पब्लिक हेल्थ से दीपक यादव, महेंद्र सिंह, अमन, भवन निर्माण से विक्रम, दीपक जोशी, विद्युत विभाग से कर्मवीर जाखड़ व रामावतार, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से विक्रम सिंह सहित जिला पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें