फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड ने बढ़ाए अदरक के भाव

Sat, 29 Nov 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-23बाजार में रेहड़ी पर से अदरक खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बढ़ती सर्दी के साथ बाजार में अदरक का मांग में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मांग बढ़ने का असर सीधे तौर अदरक की कीमत पर पड़ा है। 15 दिन पहले तक 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही अदरक अब दोगुनी कीमत पर 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता लक्ष्मण, अजीत और सुरेश ने बताया कि करीब पखवाड़े पहले अदरक की मांग कम थी जिसके चलते इसके भाव भी सामान्य स्तर पर थे। लेकिन जैसे-जैसे मौसम ठंडा होने लगा, अदरक की खपत तेजी से बढ़ी है।
दुकानदारों के अनुसार सर्दियों में लोग विशेष रूप से भोजन और चाय में अदरक का अधिक से अधिक उपयोग करते हैं जिसके कारण इसकी बिक्री दिनोंदिन बढ़ रही है।
विक्रेताओं ने बताया कि अदरक के कई स्वास्थ्य लाभ इसे सर्दियों में बेहद लोकप्रिय बनाते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, सर्दी-जुकाम और गले की खराश में राहत देता है, शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करता है।
विज्ञापन

इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, रक्त संचार सुधारने, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने और वजन प्रबंधन में भी सहायक माना जाता है। इन्हीं कारणों से उपभोक्ता अदरक की बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद इसे नियमित रूप से खरीद रहे हैं।
शहर की सब्जी मंडियों, रेहड़ियों और दुकानों पर इन दिनों अदरक की बिक्री जोरों पर है। व्यापारियों का मानना है कि यदि सर्दी का असर इसी तरह बना रहा तो अदरक के भाव और बढ़ सकते हैं। फिलहाल ऊंचे दामों के बावजूद अदरक की मांग में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें