फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के वार्ड नंबर तीन में नहीं सुधर रहे सफाई के हालात

Sat, 22 Nov 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- कृ​षि एवं किसान  कल्याण विभाग के सामने लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के वार्ड नंबर तीन में चार दिन से छह विभागों के कार्यालयों के पास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। विभागों के कार्यालयों के नजदीक गंदगी से अधिकारियों के साथ-साथ पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभागों के अधिकारी व आसपास के लोगों की ओर से पार्षद को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

एक तरफ तो प्रदेश सरकार कह रही सरकारी स्कूल में व उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक गंदगी का ढेर बच्चों की परेशानी बढ़ा रहा है।
आसपास के लोगों की ओर सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायत आ चुकी है। इस मार्ग पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वन विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय हैं। इसके अलावा पीए श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भी स्थित है।
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर तीन के पार्षद अशोक सैनी ने बताया कि लोगों द्वारा इस समस्या से अवगत कराया गया था। नियमित सफाई को लेकर कर्मचारियों को कई बार कहा जा चुका है। सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचने के बारे में भी नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उसके बावजूद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

- वर्जन:
शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को आदेश दिए हुए हैं। कोई भी कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतता है कि उसके खिलाफ नगरपालिका सख्त कार्रवाई करेगी। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें