फोटो संख्या:57- सिनेमा रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगवाते वार्ड पार्षद अशोक सैनी व पार्षद प्रतिनिधि
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में वीरवार को शहर के बालाजी चौक से मसानी चौक तक स्ट्रीट लाइट लगाई गई। वार्ड पार्षद अशोक सैनी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से बालाजी चौक से मसानी चौक तक 15 स्ट्रीट लाइट, 400 मीटर वायर लगाई गई है।
बता दें कि दस वर्षों से सिनेमा रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बालाजी चौक से मसानी चौक से करीब 400 मीटर मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। नगर पालिका की ओर से मार्च 2024 में 56 लाख रुपये की लागत से 2310 स्ट्रीट लाइटें मंगवाई गई थी। वर्क ऑर्डर करके शहर में लाइट लगवाई गई है। नगर पालिका की ओर से शहर में जगमग करने के लिए 850 लाइट खरीदने की योजना बनाई गई है। लाइट खरीदने की स्वीकृति मिलने के बाद मंगवाई जाएगी।
नगर पालिका की ओर से बालाजी चौक से सिनेमा रोड पर 13 स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। 850 लाइट खरीदने की योजना बनाई गई है। जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद शहर को जगमग करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। - रमेश सैनी, प्रधान, नगर