फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर खरीदारी को लेकर सजे शहर के बाजार आज होगी जमकर खरीदारी

Sat, 18 Oct 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10सर्राफा की एक दुकान से आभूषण खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। धनतेरस हर खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इससे शहर के बाजार में रौनक है। कपड़ा, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण और बर्तन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ है। व्यापारियों ने दुकानों को सजा दिया है।
विज्ञापन

धनतेरस पर विशेष रूप से सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों की खरीद की जाती है। वर्तमान में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों के उत्साह है। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ रही।
धनतेरस और दीपावली के साथ ही विवाह सीजन को देखते हुए एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और मोबाइल फोन की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बाजार में बर्तन की नई वैरायटी लोगों को आकर्षित कर रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाक्स-
धनतेरस व दीपावली ने शहर के बाजारों में नई जान डाल दी है। सामानों की बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहकों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि सोना-चांदी न केवल परंपरा और त्योहारों की शान है बल्कि सुरक्षित निवेश भी है। धनतेरस को लेकर हमने पूरी तैयारी की हुई है और इस बार अच्छा व्यापार होने की संभावना है।-जयप्रकाश सर्राफ, सर्राफा व्यापारी
बाक्स-
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस पर सभी बर्तन व्यापारियों को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। धनतेरस को लेकर हमने सभी नए डिजाइन के बर्तन मंगवाए हैं। इस बार काशी और तांबे के बर्तन की बाजार में मांग रहेगी।-मुकेश शर्मा, प्रधान मेटल मर्चेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें