फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 24 Oct 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-दादरी रोड पर रविवार रात्रि को स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अजय को मृतक घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं शिकायत पर गाड़ी के चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत सदर थाना महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मांडोला निवासी सचिन ने बताया कि वह रविवार रात्रि को दादरी की तरफ से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। उनके साथ गाड़ी में रविंद्र, अजय, प्रदीप सभी गांव मांडोला के रहने वाले थे। गाड़ी को रविंद्र चला रहा था। जब हम दादरी से चले तभी से रविंद्र गाड़ी को तेज गति, गफलत व लापरवाही के साथ चला रहा था। उन्होंने कहा कि गाड़ी को धीमी गति से चलाओ, लेकिन बार-बार कहने पर भी हमारी नहीं मानी। अजय पीछे वाली सटी पर बैठे थे। जब हम हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली के पास पहुंचे तो गाड़ी तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी में बैठे सभी को चोटें आई, जबकि अजय को गंभीर चोटें आई। अजय को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। अधिक चोटों के कारण अजय की मौत हो गई व अन्य को मामूली चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर गाड़ी चालक रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सचिन के बयान पर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें