महेंद्रगढ़। सतनाली से खाटूश्याम जाने वाली बस का रात्रि ठहराव अब बाढड़ा में किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।
विभाग की ओर से सतनाली से खाटूश्याम बस का रात्रि ठहराव अब बाढड़ा में किया जाएगा। पहले इस बस का ठहराव सतनाली बस स्टैंड पर किया जाता था। यह बस सेवा सुबह छह बजे बाढड़ा से रवाना होकर वाया सतनाली, महेंद्रगढ़ होते हुए खाटू श्याम के लिए रवाना होगी।
यह बस सेवा सुबह बाढ़डा से छह बजे रवाना होकर सुबह 6:30 बजे सतनाली, 7:15 बजे महेंद्रगढ़, 8:20 बजे नारनौल, 8:40 बजे निजामपुर, 9:25 बजे पाटन, 10 बजे नीम का थाना, 11:10 बजे खंडेला, 11:25 बजे पलसाना, 11:50 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी।
वहीं वापसी में दोपहर 1:30 बजे खाटू श्याम से महेंद्रगढ़ के लिए रवाना होगी। 1:55 बजे पलसाना, 2:10 बजे खंडेला, 3:10 बजे नीम का थाना, 3:40 बजे पाटन, 4:30 बजे निजामपुर, 4:50 बजे नारनौल, 6:20 बजे महेंद्रगढ़, सात बजे सतनाली, 7:30 बजे बाढडा पहुंचेगी। रात्री ठहराव बाढड़ा में किया जाएगा।
वर्जन:
सतनाली से खाटू श्याम तक बस का रात्री ठहराव सतनाली की बजाए बाढड़ा में कर दिया गया है। इस बस का रात्री ठहराव श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार किया गया है। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़