नारनौल। शहरपुर दोयम गांव के पास श्यामपुरा माइनर टूटने से 10 एकड़ फसल जलमग्न हो गए। इतना ही नहीं आसपास के तीन घरों में भी पानी घुस गया। हालांकि सिंचाई विभाग को सूचना मिलते ही पानी बंद कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को शहरपुर दोयम गांव के पास नहर टूट गई। इस दौरान 10 एकड़ गेहूं व सरसों का फसल में पानी भर गया। गनीमत रही कि समय रहते पानी बंद कर दिया नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। संवाद