महेंद्रगढ़। बिजली निगम कार्यालय में शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध रोष प्रदर्शन किया। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव पॉवर पंचकूला के नाम एक्सईएन रणवीर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। शुक्रवार को शहर यूनिट प्रधान नवीन कुमार ने अध्यक्षता की व मंच संचालन यूनिट सचिव अनिल मेघनवास ने किया।
महासंघ के जिला प्रधान शिवकुमार ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू होती है तो हजारों तकनीकी कर्मचारी के कंधों पर अधिक बोझ बढ़ेगा। इससे कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
शुक्रवार को ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को लेकर सिटी सब यूनिट, सब अर्बन यूनिट, सिटी-1 यूनिट, सतनाली सब यूनिट, बुचावास सब यूनिट और सतनाली सब यूनिट के कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे विरोध जताया।
यूनिट सचिव अनिल मेघनवास ने बताया कि सब युनिट और यूनिट लेवल पर विरोध प्रदर्शन के बाद यह धरना प्रदर्शन 23 दिसंबर से सर्किल स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
इसमें महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना,आकोदा, बुचावास , सिहमा, अटेली, नारनौल, निजामपुर और नांगल चौधरी सब डिवीजन के बिजली कर्मचारी भाग लेंगे।
इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान शिवकुमार, सर्किल सचिव सत्यवान, यूनिट प्रधान नवीन, यूनिट सचिव अनिल मेघनवास, सब-यूनिट प्रधान शेरसिंह, सचिव दीपक यादव, प्रधान प्रवीन थालोर, सचिव नवीन, सतनाली महासंघ के ब्लॉक प्रधान विपीन मौजूद रहे।