फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल स्टेडियम की चहारदीवारी गिरी व सोलर प्लेट टूटी पड़ी, खिलाड़ियों के लिए परेशानी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20गांव धौलेडा के खेल स्टेडियम में टूटी हुई चाहरदीवारी। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। गांव धौलेड़ा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चहारदीवारी व सोलर प्लेट टूटी हुई हैं। साथ ही पेयजल व्यवस्था और लाइट की व्यवस्था नहीं होने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले आई जबरदस्त आंधी व बारिश के कारण स्टेडियम की 35 फीट लंबी दीवार गिर गई थी।
विज्ञापन

वहीं करीब 14 सोलर प्लेट टूट गई थी। लंबा समय बीत जाने के बाद भी सोलर प्लेट व दीवार को सही नहीं किया गया है जिस कारण गोवंश और अन्य जानवर स्टेडियम में घुस जाते हैं। कई बार गोवंश की आपसी लड़ाई में खिलाड़ियों के साथ हादसे का भय बना रहता है।
स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर तो लगवा दिए लेकिन मीटर अभी तक नहीं लगाया गया है। इस कारण स्टेडियम में बिजली व्यवस्था सोलर प्लेट पर निर्भर है। आंधी के कारण स्टेडियम में लगी 30 सोलर प्लेट में से 14 प्लेट खराब हो गई और अब केवल 16 प्लेट ही संचालित है।
विज्ञापन

इस कारण स्टेडियम में बिजली आपूर्ति भी बाधित है। रात के 8 से 9 बजे तक खेल अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अब शाम 6 से 7 बजे तक ही अभ्यास कर पा रहे हैं।

19 साल बीत जाने के बाद शुरू नहीं हो पाया ट्यूबवेल
गांव धौलेड़ा के खेल स्टेडियम में पेयजल व्यवस्था के लिए वर्ष 2006 में ट्यूबवेल करवाया गया था। करीब 19 साल बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इस कारण स्टेडियम में पेयजल व्यवस्था भी नहीं है। हालांकि ग्रामीणों द्वारा स्टेडियम में टंकी का निर्माण किया गया है ताकि खिलाड़ी अभ्यास के दौरान पानी पी सकें।
-
खेल स्टेडियम में चहारदीवारी जगह-जगह से टूटी हुई है। इस कारण आवारा पशु स्टेडियम में प्रवेश कर जाते हैं। 14 सोलर प्लेट टूटी हुई है, जिस कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित रहती है। स्टेडियम में ट्यूबवेल बना हुआ है, लेकिन लंबे समय से शुरू नहीं किया गया है। बिजली कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगाया गया है। समस्या के बाबत जिला खेल अधिकारी कार्यालय को भी अवगत करवाया गया है।
-भीम सिंह, धौलेड़ा स्पोर्ट्स क्लब, गांव-धौलेड़ा

वर्जन :
खेल स्टेडियम में चहारदीवारी गिरने और सोलर प्लेट खराब होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही चहारदीवारी के निर्माण और प्लेट ठीक करवाने का कार्य किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें