फोटो नंबर-19पीजी कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच करते कमेटी सदस्य। संवाद
नारनौल। स्नातक कक्षाओं में दाखिले विभिन्न संकायों में रिक्त बची सीटों के लिए सोमवार को दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की गई। सोमवार को जो सीट अलॉट की उनमें बीए में 17, बीसीए में 02, बीबीए में 02, बीकॉम में 03, बीएससी फिजिकल साइंस में 10 व बीएससी लाइफ साइंस में 08 सीटें शामिल हैं।
पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान नया आवेदन करने वाले, पहली व दूसरी मेरिट सूची से वंचित रहे छात्रों को मौका दिया गया।
इसे लेकर छात्र अपने दस्तावेजों के साथ दाखिले के लिए कॉलेज में कमेटी के समक्ष पहुंचे। इसके बाद दाखिला कमेटी द्वारा विभिन्न संकायों में आए आवेदनों की मेरिट सूची तैयार कर विद्यार्थियों को सीटें अलॉट की गई। जिन छात्रों को सीटें अलाॅट की गईं उन्हें सोमवार रात 12 बजे तक अपनी फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करवाने के बाद ही उनका दाखिला होगा।
महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि बीए में 12, बीकॉम में 03, बीएससी लाइफ साइंस में 01 व बीएससी फिजिकल साइंस में 01 सीट अलॉट की गई। उन्होंने बताया कि इन सभी छात्रों को रात 12 बजे तक फीस जमा करवाना आवश्यक हैं।
बाक्स-
बीकेएन पॉलिटेक्निक में 19 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया
बीकेएन पॉलिटेक्निक में 12वीं स्तर पर 19 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। सिविल में 5, मैकेनिकल में 5, इलेक्ट्रॉनिक्स में 1, इलेक्ट्रिकल में 4, आईसी में 1 और कंप्यूटर में 3 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। 12वीं स्तर पर उपलब्ध 96 सीट पर दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची गत 11 जुलाई को जारी की गई थी। प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्र 16 जुलाई तक दाखिले के लिए फीस व दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि 16 जुलाई तक उपलब्ध सभी सीट पर दाखिले नहीं होते तो दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 10वीं स्तर पर दाखिलों के लिए पहली सूची 16 जुलाई को जारी की जाएगी और 17 जुलाई से दस्तावेजों की जांच शुरू की जाएगी।