फोटो संख्या:54-पंचायत समिति कार्यालय कनीना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच, स्वच्छता
कनीना। पंचायत समिति कार्यालय कनीना में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और पंचायतों के नौ संकल्पों के साथ हमारी योजना हमारा विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 सरपंच, ग्राम सचिव, सफाई और स्वच्छता ग्राही शामिल हुए। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की तरफ से रिसोर्स पर्सन पिंकी यादव और पुरुषोत्तम ने ट्रेनर के रूप में शिरकत की।
पिंकी यादव ने बताया कि एचआईआरडी के निदेशक डॉ. वजीर सिंह के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और पंचायतों के नौ संकल्पों के साथ हमारी योजना हमारा विकास को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गांव की स्वच्छता बनाए रखने के लिए योजना बनाकर काम करें। भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए नौ संकल्पों पर प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। सभी को काम करने का लक्ष्य दिया है और बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायत को ढाई करोड़ तक का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरुषोत्तम ने भी स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण में संस्थागत प्रबंधन, शौचालय का नवीनीकरण, अपशिष्ट प्रबंधन, गोवर्धन योजना, प्लास्टिक कचरा, कीचड़ और गंदे पानी की निकासी एवं प्रबंधन पर चर्चा की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 से 14 नवंबर तक लगातार महेंद्रगढ़ जिले के सभी खंडों में आयोजित किया जाएगा। सात नवंबर को महेंद्रगढ़ खंड, आठ को नारनौल खंड, 11 को नांगल चौधरी, 12 को निजामपुर, 13 को सतनाली और 14 को सिहमा खंड में होगा। इस दौरान कुलदीप उपमंडल अधिकारी पंचायती राज, जयप्रकाश यादव चेयरमैन पंचायत समिति कनीना, राजकुमार यादव प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन, राजेश कुमार खंड समन्वयक, दीपक जांगड़ा कोटिया, प्रवीण जेई सहित कनीना खंड के पंचायतों के सरपंच, स्वच्छता ग्राही और ग्राम सचिव शामिल हुए।