फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड में निजी वाहनों के प्रवेश पर नहीं लग पाई रोक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 06बस स्टैंड में प्रवेश करते निजी वाहन। संवाद - फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए महाप्रबंधक के निर्देश भी कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। निजी वाहन धड़ल्ले से बस स्टैंड परिसर में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस स्टैंड परिसर में दो प्रवेश द्वार बने हुए हैं। एक प्रवेश द्वार से पैदल यात्री और पार्किंग के लिए दुपहिया वाहन प्रवेश करते हैं।
वहीं दूसरे प्रवेश द्वार से बस का संचालन किया जाता है लेकिन परिजनों को बस में बैठाने व ले जाने के लिए निजी वाहन भी बस स्टैंड में प्रवेश कर जाते हैं। इससे बसों के संचालन में भी बाधा आती है और हादसों का खतरा भी बना रहता है।
बता दें कि गत वर्ष किमी स्कीम के तहत संचालित बस एक निजी वाहन से टकरा गई थी। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। इसी के मद्देनजर महाप्रबंधक की ओर से गत वीरवार को बस स्टैंड परिसर में निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और चालान करने के निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि निर्देश जारी करने के बाद भी अभी तक ना ही निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है और ना ही किसी वाहन का चालान किया गया है।
विज्ञापन


वर्जन :
निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रवेश द्वार पर कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। वहीं वाहनों के प्रवेश करने पर उनके चालान किए जाएंगे ताकि बसों का संचालन सुचारू बना रहे और यात्रियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें